10 दिसंबर 2014 - 07:07
 अमेरिकी अधिकारियों को सज़ा दी जानी चाहिये।

संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिये।

संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिये।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ben emmerson ने मानवाधिकार की सुरक्षा के संबंध में मंगलवार को घोषणा की है कि उन समस्त अमेरिकी अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिये जिनकी सीआईए द्वारा प्रताड़ित करने में भूमिका रही है।
उन्होंने बल देकर कहा कि अमेरिकी सिनेट में सूचना समिति की रिपोर्ट इस बात की सूचक है कि सीआईए द्वारा प्रताड़ित करने एवं यातना देने की शैली मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के विरुद्ध है।
एक अमेरिकी अधिकारी ANTHONY ROMERO ने भी घोषणा की है कि सीआईए द्वारा प्रताड़ित करने की शैली के बारे में सिनेट की रिपोर्ट हतप्रभ करने वाली है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस रिपोर्ट के अध्ययन से, जो अमेरिकी सरकार की अनुमति से हुई है, अमेरिकी जनता में क्रोध व घृणा उत्पन्न होती है। उन्होंने भी उन अमेरिकी अधिकारियों को दंडित किये जाने की मांग की जिनकी सीआईए द्वारा दंडित करने में भूमिका रही है।
सिनेट की सूचना समिति की रिपोर्ट इस बात की सूचक है कि सीआईए द्वारा प्रताड़ित करने की शैली उससे भी भयावह है जितनी कि इससे पहले कल्पना की जा रही थी।